Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : दलाल यूनियन के इशारे पर मजदूरों पर लगाया जा रहा है डेमरेज सूट : वरुण सिंह

Bermo : सीसीएल कथारा एरिया के जरंगडीह खुली खदान में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की पीट मीटिंग हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा एरिया के बैनर तले मजदूरों के हित में जारंगडीह बचाओ आंदोलन किया जा रहा है. लेकिन श्रमिक विरोधी व प्रबंधन के दलाल एक यूनियन के इशारे पर जारंगडीह प्रबंधन मजदूरों पर डेमरेज सूट और केस कर रहा है. मजदूरों को भी डराने के लिए नियम के विरुद्ध उत्पादन माह में ट्रांसफर किए जा रहे हैं. जिसे लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत 26 फरवरी को जारंगडीह आउटसोर्सिंग का चक्का जाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सीसीएल के मजदूरों की ही नहीं, बल्कि दुकानदारों और रोड सेल से जुड़े मजदूरों की भी लड़ाई है. प्रबंधन को मजदूरों की एकता के आगे झुकना पड़ेगा. मजदूर अपने हक की लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं. मांगे मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. इस आंदोलन से प्रबंधन को होने वाले नुकसान के लिए प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा.पीट मीटिंग में अशोक ओझा, योगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, किशन मंडल, कमलेश मिश्रा, पुनीत मंडल, नागेश्वर बाउरी, बृजेश साहू, प्रेम सिंह, श्याम राम, शंकर शर्मा, अमृत करमाली, नंदकिशोर प्रसाद, रामेश्वर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-chowkidar-suryadev-yadav-did-not-get-honorarium-for-three-years-family-on-the-brink-of-starvation/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : तीन साल से चौकीदार सूर्यदेव यादव को नहीं मिला मानदेय, भुखमरी के कगार पर परिवार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही