Search

बेरमो: जारंगडीह कांटा घर में छापेमारी के बावजूद नहीं थम रही कोयले की चोरी

Kathara (Bermo): सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह रेलवे साइडिंग और जारंगडीह कांटा घर में बोकारो थर्मल थाना और सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कोयला चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 15 दिनों में चार बार छापेमारी की गई,  मगर कोयला चोरी नहीं रूक रही है. गुरुवार की सुबह छापेमारी की गई, जिसमें पांच टन कोयला जब्त किया गया. बता दें कि इसी प्रकार 10 अक्टूबर को भी सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में जारंगडीह रेलवे साइडिंग में छापेमारी चलाई गई, जिसमें 2 टन कोयला जब्त किया गया और 5 साईकिल क्षतिग्रस्त किया गया. 9 अक्टूबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा महाप्रबंधक के निर्देश पर कथारा क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जारंगडीह कांटा घर में छापेमारी किया गया, जिस छापेमारी अभियान में बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन की भी सहायता ली गई. 20 टन कोयला बरामद किया गया और लगभग 10 साईकिल को क्षतिग्रस्त किया गया था. 23 सितंबर को जारंगडीह कांटा घर और जारंगडीह खुली खदान से हो रही कोयला चोरी के मामले सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान के खान प्रबंधक बालगोविंद नायक एक्शन में दिखे और उनके नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिस दौरान लगभग 35 टन कोयला बरामद किया गया. मौजूदा स्थिति यह है कि लगातार छापेमारी अभियान चलाने के बाबजूद जारंगडीह कांटा और जारंगडीह रेलवे साइडिंग से अवैध कोयला ढुलाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इसे भी पढ़ें- धन">https://lagatar.in/decision-on-money-bill-issue-will-come-soon-bench-of-seven-judges-constituted-jairam-ramesh/">धन

विधेयक के मुद्दे पर फैसला जल्द आयेगा, सात न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया गया : जयराम रमेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp