Search

 
 
 

बेरमो : महिलाओं के सहयोग के बिना विकास अधूरा- बेबी देवी

 
Bermo : गोमिया मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को एकता महिला शक्ति संगठन की प्रथम वर्षगांठ सह एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी शामिल हुईं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना विकास अधूरा है. उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि यह संगठन महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक उत्थान की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है. राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. पूर्व विधायक बबीता देवी ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर संगठन की अध्यक्ष रेखा देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-two-youths-arrested-with-weapons-from-mirzachowki-station-and-2-news-including/">संथाल

: मिर्जाचौकी स्टेशन से हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही