Search

 
 
 

बेरमो : संग़ठन के बिना नहीं हो सकता समाज का विकास : सुदेश

 
चंद्रवंशी महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को लेकर हुई बैठक
Bermo : अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को लेकर एक अगस्त को फुसरो में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ राम ने की. बैठक में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता इसलिए हमें समाज को आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा. प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ राम ने कहा कि समाज के समुचित विकास के लिए झारखंड के चंद्रवंशियों को एक होना होगा. बैठक में प्रदेश महामंत्री बासुदेव राम, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी, बोकारो जिलाध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी और मदन वर्मा, दिलीप कुमार, प्रदीप वर्मा, भरत वर्मा, गौतम चन्द्रवंशी, राजेश वर्मा, गौतम, दुर्गा राम, उमेश राम, ओम प्रकाश, मनोज चन्द्रवंशी, दिनेश रवानी, सुखदेव रवानी, सुंदर लाल चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-former-minister-met-the-relatives-of-the-dead-people-in-the-current-accident/">बेरमो

: करंट हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही