Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जारी है विकास कार्य : लंबोदर महतो

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के होसिर पूर्वी पंचायत स्थित सुभाष चौक में 09 जून को विधायक डॉ लंबोदर महतो ने चौक के सौंदर्यीकरण व पश्चिमी पंचायत स्थित मियाबांध में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की बहुत दिनों से मांग थी कि होसिर पूर्वी और पश्चिमी पंचायत में स्थापित महापुरुषों की स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाए. ग्रामीणों के सहयोग और हमारे प्रयास से हर तरह की विकास योजनाएं धरातल पर दिख रही है. सरना स्थल की घेराबंदी, कब्रिस्तान की घेराबंदी, सड़क, नाली, स्वास्थ्य, चेकडैम आदि कई ऐसे विकास के कार्य हैं, जिसे धरातल पर उतारा गया है. उन्होंने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य जारी हैं. लोगों को उनकी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. मौके पर मुखिया पार्वती देवी, घनश्याम राम, मोहन नायक, सुरेंद्र यादव, सुधीर ठाकुर, विद्यानन्द प्रसाद, चितरंजन सिंह, मनोहर राम, कुलदीप राम, सोहित प्रसाद, उमेश राम, मदन रविदास, संतोष रविदास, रोहित रविदास, बंशी रविदास, मेघु रविदास, मुरली रविदास, गोवर्धन रविदास, नागेश्वर रविदास, भुनेश्वर रविदास, भीम रविदास, हलधर, छोटन साव, विनय साव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663005&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे वनडीहवा गांव के ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही