Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : महायज्ञ में परिक्रमा को उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

Bermo : गोमिया प्रखंड के हजारी वैद्ध टोला में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ के पांचवें दिन 10 जून को पूजा-अर्चना व यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. यज्ञ मंडप में पंडितों का दल बेदी पूजन, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देवी देवताओं का आह्वान, अरणि मंथन, अग्नि स्थापना, हवन पूजन, पारायण पाठ, संध्या आरती, पुष्पांजलि आदि में जुटा रहा. काशी से आये जगतगुरु पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयालु सरस्वती जी महाराज ने रात्रि में प्रेरक प्रवचन दिया. महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 जून को महाभण्डारा के साथ किया जाएगा. बोकारो जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने भी यज्ञस्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की. मौके पर शिवशंकर दुबे, सुधीर सिंह, शिवदेव प्रजापति, हरि प्रजापति, मनोज प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, बुधेश्वर प्रजापति, बिनोद प्रजापति आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663888&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : लापता युवक का ओडिशा में मिला शव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही