Search

 
 
 

बेरमो : दीप दान में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टमी पूजा संपन्न

 
Bermo :  गोमिया के आईइएल पंडाल में होने वाले दीपदान पूजा में उमंग के साथ महिलाओं ने भाग लिया. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु संधि बलि के बाद दीपदान पूजा में भी शामिल हुए. आचार्य गिरीश दत्त त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. अष्टमी पूजा के दिन श्रद्धालु सुबह से ही उपवास में रहकर मां जगदम्बा की अराधना करते हैं, तत्पश्चात संधि बलि के बाद दीपदान में भाग लेते हैं. आईइल दुर्गा पूजा समिति के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल बंगाल के एक मठ के शक्ल में है. यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है. उन्होंने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना महामारी के कारण भव्य रुप से तैयारी नहीं हुई थी, लिहाजा इस वर्ष देश कोरोना महामारी से लगभग निकल चुका है. इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से नवरात्र का त्यौहार मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-with-weapons-while-planning-murder-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में हत्या की योजना बनाते हथियार के साथ तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही