Search

बेरमो : गोमिया प्रखंड मुख्यालय में जिला बनाओ संघर्ष समिति का धऱना 4 जुलाई को

पंचायत भवन में हुई बैठक, सरकार के उदासीन रवैए पर खेद प्रकट
Bermo : गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक 17 जून को हुई. बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक ने कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की की मांग पुरानी है. इसके लिए लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आगामी माह 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में धऱना प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 1972 में बना बेरमो अनुमंडल अंतर्गत 14 थाना, 4 ओपी और 7 प्रखंड हैं. प्रखंडों में बेरमो, गोमिया, पेटरवार, कसमार, जरीडीह, नावाडीह और चंद्रपुरा शामिल है. यह अनुमंडल खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है. जिला बनने की सभी अहर्ताओं को पूरा करने के बावजूद राजनीतिक समर्थन एवं इच्छाशक्ति के अभाव में इसे घोषित नहीं किया गया. इसके लिए स्थानीय लोगों बराबर आंदोलन करते रहे हैं. बावजूद इसके अभी तक सरकार की ओर से इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई. सरकार की उदासीन रवैए को देखते हुए समिति के सदस्य अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आगामी 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और बेरमो को जिला बनाने के लिए किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद् सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज ने की. बैठक में गोमिया शहरी क्षेत्र के नौ पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए. मौके पर प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप संयोजक कुलदीप प्रजापति, मुखिया शांति देवी, सपना कुमारी, तारामणि भोक्ता, विनोद विश्वकर्मा, बलराम रजक, अंशु कुमारी, बंटी उरांव, रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व मुखिया जगदीश स्वर्णकार, धनंजय सिंह, चन्द्रदीप पासवान समेत समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671958&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : 30 जून तक कूप निर्माण पूरा करने का बीडीओ ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp