Search

 
 
 

बेरमो : जिला बनाओ संघर्ष समिति का गोमिया प्रखंड मुख्यालय में 4 जुलाई को धरना

 
Bermo : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के चतरोचटी पंचायत सचिवालय में 26 जून को हुई. बैठक की अध्यक्षता चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने की. जिला परिषद् सदस्य विमला देवी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं. बैठक में उग्रवाद प्रभावित सात पंचायतों के मुखिया शामिल हुए. मौके पर समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक ने कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की की मांग पुरानी है. इसके लिए लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं. आगामी माह 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में धऱना प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 1972 में बेरमो अनुमंडल का गठन हुआ. इस अनुमंडल में 14 थाना, 4 ओपी और 7 प्रखंड है. सीसीएल के दर्जनों कोलियरी, डीवीसी के तीन विद्युत केंद्र, भारत का प्रथम बारूद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी बांध समेत छोटे बड़े कारखाने स्थापित हैं. घनी आबादी और दुरूह ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां की जनता वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रहे हैं. मांग को लेकर राज्य सरकार का उदासीन रवैया है. समिति के सदस्य अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रही है. इसी आलोक में 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो, हुरलुंग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि दिनेश्वर महतो, जिला परिषद् प्रतिनिधि नारायण महतो, समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, गंदौरी राम, अशोक कुमार नायक, सोहन महतो, योगेश कुमार, कामेश्वर महतो, लक्ष्मी प्रसाद केसरी, मो. परवेज अंसारी, ऐनुल अंसारी, जयनाथ महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678477&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही