Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: ढोरी जीएम को मिला श्रेष्ठ महाप्रबंधक का पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
Bermo: कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को ढोरी एरिया के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल को पुरस्कृत किया. उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में कोल इंडिया के वार्षिक कोल मिनिस्ट्री अवार्ड 2021-22 के समारोह में दिया गया. इस अवसर पर कोल सचिव अनिल कुमार जैन, कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल और सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद मौजूद थे. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड को 70 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है. 2030 तक भारत की कोयले की जरूरत 1 अरब 50 करोड़ टन हो जाएगी. उन्होंने कहा कि देश में कोयले के उत्पादन में 22% की वृद्धि हुई है. बता दें कि इवेंट में कोल इंडिया की भूमिगत और खुली खदान के अलावा मिक्स्ड ओपन कास्ट व अंडर ग्राउंड माइंस शामिल की गई थी. इसके तहत लक्ष्य का 105 फीसदी और गत वर्ष की अपेक्षा 10 फीसदी ग्रोथ वाले प्रक्षेत्र शामिल किए जाते हैं. इसे भी पढ़ें- नेतरहाट">https://lagatar.in/jmm-expressed-its-gratitude-to-the-chief-minister-by-holding-a-meeting/">नेतरहाट

फील्ड फायरिंग रेंज मामला : झामुमो ने बैठक कर मुख्यमंत्री का जताया आभार
इसके लिए चार मानको में पहला सालाना उत्पादन 15 मिलियन टन से ज्यादा वाला मेगा एरिया, दूसरा सालाना उत्पादन में 5 मिलियन टन से 15 मिलियन टन तक का लार्ज एरिया, तीसरा सालाना में 2 मिलियन टन से लेकर 5 मिलियन टन उत्पादन वाला प्रक्षेत्र व चौथा में  2 मिलियन से कम सालाना उत्पादन वाला प्रक्षेत्र था. इसमें मीडियम एरिया में ढोरी प्रक्षेत्र को चुना गया. इसे भी पढ़ें- एमपी">https://lagatar.in/traumatic-accident-in-mps-damoh-6-children-died-due-to-drowning/">एमपी

के दमोह में दर्दनाक हादसा, डूबने से 6 बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही