Search

 
 
 

बेरमो : ढोरी जीएम ने 20 कामगारों को किया सम्मानित

 
Bermo : बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत खास ढोरी के 7-8 इंक्लाइन में गुरुवार को जीएम एमके अग्रवाल ने बेहतर काम करने वाले 20‌ कामगारों को पुरस्कृत किया. हीरालाल रविदास, गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारी और मजदूरों को सम्मानित किया गया है. जीएम ने कहा कि 2022-23 का कोयला उत्पादन का लक्ष्य 42‌ लाख टन है. इसे हर‌ हाल पूरा करना है. कहा कि कोल इंडिया सहित ढोरी क्षेत्र लगातार प्रगति की और अग्रसर है. इसमें कामगारों, अधिकारियों का भी अहम योगदान है. प्रबंधन मजदूरों के सुविधाओं के लिए संकल्पित है. मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ रंजीत कुमार, मैनेजर मृत्युंजय कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार, एएफएम राजीव कुमार, सेफ्टी ऑफिसर अक्षय लाल यादव, प्रोजेक्ट इंजीनियर जगन्नाथ महतो, इंजीनियर अभिषेक कुमार, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम,‌ सहित यूनियन प्रतिनिधि गिरजा शंकर पांडेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, विनय सिंह, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, हीरालाल रविदास, गौतम कुमार, सुदर्शन सेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-bhagat-singh-sukhdev-and-rajguru-were-remembered/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को किया गया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही