Search

बेरमो : दो बाइक में सीधी टक्कर, तीन युवक घायल

गंभीर रूप से एक घायल युवक को सदर अस्पताल किया गया रेफ़र
Bermo : फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस के समीप मेन रोड में शुक्रवार 23 जून की देर रात दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में तीन युवक घायल हो गए. घायलों में फुसरो पटेल चौक निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार, करगली बाजार निवासी 20 वर्षीय शिवम शर्मा और पिछरी छप्परडीह निवासी 22 वर्षीय अमित महतो शामिल है. हादसे के बाद  फुसरो बाजार के मोबाइल व्यवसायी विनय बरनवाल ने तीनो घायलों को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल अमित महतो को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार फुसरो पटेल चौक निवासी शिवम और नीरज अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक से ही घर लौट रहे छप्परडीह निवासी अमित महतो की टक्कर हो गई. हादसे में अमित महतो को गंभीर चोटें आई हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-cisf-jawans-take-out-awareness-rally/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ जवानों ने निकाली जागरुकता रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp