Bermo : विश्व प्रसिद्ध सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह रविवार को बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी पहुंचे और सभी एथलीटों से मुलाकात की. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इतने छोटे से जगह में खिलाड़ी अभ्यास कर देश स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं, यह तारीफ के काबिल है. उन्होंने सभी बच्चों को ट्रैकसूट देने का वायदा किया है. उन्होंने भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी के डायरेक्टर आशु भाटिया की पहल की सराहना की. कहा कि फ्लोरेंस बारला जिसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे में टीसी पद पर नौकरी मिली है. यह बहुत हर्ष की बात है. तहे दिल से पूरे एकेडमी को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि इसी तरह आप अपने राज्य के लिए और अपने देश के लिए खेल जगत में नाम रोशन करते रहे. यह">https://lagatar.in/phusro-srs-xi-became-the-champion-of-sunday-bazaar-premium-league-cricket-tournament/">यह
भी पढ़ें : फुसरो : एसआरएस एलेवन बनी संडे बाज़ार प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : फुसरो : एसआरएस एलेवन बनी संडे बाज़ार प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन [wpse_comments_template]
Leave a Comment