Search

बेरमो : सुरक्षा को लेकर खान महानिदेशालय व कोल प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप

Bermo : भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ने सोमवार 22 मई को खान महानिदेशालय व कोल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के प्रति उदासीन रवैये के विरोध में ढोरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.  महाप्रबंधक ढोरी को श्रम मंत्रालय भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया. धरना की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप व संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया. धरना में शामिल बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संत सिंह ने कहा कि आए दिन खदानो में दुर्घटनाएं की बढ़ती जा रही है और खान महानिदेशालय व कोल प्रबंधन सुरक्षा के प्रति उदासीन दिख रहा है. विनय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पूरे कोल इंडिया स्तर पर खदानो में दुर्घटनाएं की घटना बढ़ती जा रही है. कभी करोड़ों की मशीन जल कर राख हो रही है. तो कभी डिपार्टमेंटल तथा आउटसोर्सिंग में चूक के कारण कर्मचारियों के साथ हादसा हो रहा है. धरना में नुनुचंद महतो, शाहनवाज खान, बुधन प्रसाद नोनिया, अजय सिंह, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, फुली गोप, हीरालाल रविदास, प्रमोद कुमार गौतम,लखन बाउरी, भुनेश्वर यादव, गौतम लोहार, कारू मिश्रा, राजेश गोप सहित अन्य मजदूर शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-jbcci-member-kumar-jaimangal-singh-returned-after-salary-settlement-welcomed/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : वेतन समझौता कर लौटे जेबीसीसीआई सदस्य कुमार जयमंगल सिंह का हुआ स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//