Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: विस्थापित परिवार करेंगे भूख हड़ताल, पुनर्वास लाभ की राशि देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो परियोजना के विस्थापित 24 मई से भूख हड़ताल करेंगे. विस्थापित परिवार के रामचंद्र यादव और भरत यादव ने कहा कि पुनर्वास लाभ की राशि भुगतान नहीं करने के विरोध में करगली गेट गांधी चौक स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने सपरिवार बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे घर को प्रबंधन द्वारा वर्ष 2018 में तोड़ दिया गया था. उस समय प्रबंधन ने तीन माह में राशि का भुगतान करने की बात कही थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें-  क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत   
उन्होंने कहा कि विगत वर्ष सीसीएल मुख्यालय से यह राशि स्वीकृत होकर स्थानीय प्रबंधन के पास आ गया है. लेकिन स्थानीय प्रबंधन द्वारा राशि भुगतान में टालमटोल की जा रही है. प्रबंधन तर्क देती है कि सीसीएल से मिला क्वार्टर जब तक खाली नहीं करेंगे तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा. जबकि हमारे घर को तोड़ने से पूर्व आवास खाली करने जैसा किसी तरह का समझौत नहीं किया गया था. अब प्रबंधन मनमानी ढंग से ऐसी बात कर मामले को लटकाना चाहती है. कहा कि हमारे नाम से देश के किसी कोने में ना एक इंच जमीन है और ना ही अपना मकान है. ऐसे में हम बगैर राशि के आवास कैसे खाली कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही