Search

बेरमो: विस्थापित भी कोल परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है:सीसीएल निदेशक

Bermo: सीसीएल बीएण्डके क्षेत्र के कारो परियोजना के आरएनआर समिति के सदस्यों ने 1 मई को मजदूर दिवस पर पौधशाला का लोकार्पण किया. लोकार्पण सीसीएल निदेशक तकनीकी योजना परियोजना  बी साइराम व बीएण्डके जीएम एमके राव के द्वारा किया गया. पौधशाला क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए बनाई गई है. जिससे सभी हितधारक व उनके परिवार एक संतुलित जीवनयापन कर सकेंगे. साईराम ने क्षेत्र की इस नवीन पहल की तारीफ करते हुए कहा कि विस्थापित भी कोल परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है. उनके बिना खदान विस्तारीकरण संभव नहीं है. जीएम एमके राव ने कहा कि क्षेत्र आगे भी हितधारकों के हित की रक्षा करती रहेगी. बोकारो व करगली क्षेत्र सीसीएल में उत्पादन ही नहीं अपितु जन कल्याण के हर कार्य में अग्रणी रहता है और रहेगा. मौके पर अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि व विस्थापित मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625059&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो : आरपीएफ ने नाबालिग का रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंपा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp