Search

 
 
 

बेरमो: विस्थापित नेता काशीनाथ अस्पताल में भर्ती

 
Bermo: फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड आंदोलनकारी सह विस्थापित नेता काशीनाथ केवट भी शामिल हुए थे. इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. आनन फानन में उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस समारोह में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी मौजूद थे. बताया जाता है कि समारोह स्थल में प्रवेश करने के दौरान गेट पर ही अचानक केवट के सीने में दर्द उठा. वे बेचैन हो गए. जैसे ही इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दी गई तो वे अपना एंबुलेंस दिये. जिससे तुरंत सीसीएल के ढोरी सेंट्रल हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. बीपी और इसीजी करने के बाद बताया कि केवट को हार्ट अटैक आया है. इसके बाद उन्होंने बीजीएच रेफर कर दिया गया. अस्पताल के एएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने एंबुलेंस से डॉ. पुनीत गुप्ता के साथ केवट को बीजीएच भेजा. शिक्षा मंत्री ने फोन कर बीजीएच के निदेशक को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने को कहा, लेकिन बेहतर इलाज के लिए शाम को मेडिका रांची ले जाया गया. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही