Search

 
 
 

बेरमो : विस्थापित महिला मोर्चा ने किया चक्का जाम आंदोलन

 
आंदोलन के पहले ट्रकों की इंट्री कराने से नाराज महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
Bermo : 17 जुलाई को सीसीएल कथारा स्लरी रोड सेल में विस्थापित महिला मोर्चा का एक दिवसीय चक्का जाम आंदोलन किया गया. लेकिन जब तक आंदोलनकारी कांटा घर पहुंचते इसके पहले ही 50 ट्रकों की इंट्री करा दी गई थी. जिसके कारण मोर्चा के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. आंदोलन का नेतृत्व कर रही महिला नेत्री कांति सिंह और संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन ने संघ व मोर्चा के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इसकी लिखित जानकारी सीसीएल सीएमडी सहित संबंधित जांच एजेंसी को दी जाएगी. आंदोलन को लेकर कथारा ओपी पुलिस आंदोलन स्थल पहुंची और आंदोलन को शांत कराने की कोशिश करती रही. आंदोलन में बबलू यादव, शमसेर आलम, तारा देवी, शांति देवी कौशल्या देवी, गुंजा देवी, रमनी देवी, कलवातिया देवी, शैरुन निशा, दौलती देवी, बेबी देवी, सुमित्रा देवी, अनवर अंसारी, नरेश यादव, रघु गिरी, दिनेश रविदास, अनिल यादव, मनोज गिरी, राजेंद्र रविदास, ऋषि साव, प्रकाश रविदास, फरीद अंसारी, सुभद्रा देवी, छाया देवी, सुदामा देवी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-11th-anniversary-of-marwari-womens-conference-celebrated/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की 11 वी वर्षगांठ मनाई गई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही