Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया में विस्थापित संघर्ष समिति का हुआ गठन

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में बुधवार को गोमिया के विस्थापितों की एक बैठक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गोमिया पलिहारी गुरुडीह व आसपास के विस्थापित भारी संख्या में उपस्थित थे. बैठक में सभी विस्थापितों ने सर्वसम्मति से विस्थापित संघर्ष समिति गठन करने का निर्णय लिया. बैठक को संबोधित करते हुए विस्थापित नेता राकेश कुमार ने कहा आज गोमिया के अंदर आईईएल, डीवीसी, सीसीएल, ओएनजीसी, ललपनिया के सैकड़ों ऐसे विस्थापित हैं जो आज भी मुआवजा, रोजगार व उनसे संबंधित अधिकार से वंचित हैं. कई दशक के बाद भी उन्हें अधिकार से वंचित रखा गया है.  सभी विस्थापितों को एक होकर मुआवजा, रोजगार व क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष तेज करना होगा. गठित समिति में अध्यक्ष विनय महतो, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, चमन प्रजापति, नंद किशोर साहू, रोहित पासवान, मोहम्मद बशीरुद्दीन, गौतम राम, अशोक साहू, महेंद्र पसारी, अजीत चौधरी, उपसचिव अश्विनी कुमार, रोशन सोनी, अजय कुमार, मो हलीम, गुड्डू अग्रवाल, विकास कुमार, रंजीत पासवान, कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार, दिनेश्वर प्रजापति, अरविंद कुमार, राम प्रसाद प्रजापति, बोधन शाव, राहुल कुमार, राजू प्रसाद, सहदेव पासवान, सूरज पासवान, भोला प्रसाद, नवल किशोर,अशोक कुमार,संतोष कुमार, देवकीनंदन प्रसाद, विनोद अग्रवाल,नरेश कुमार, योगेंद्र प्रसाद,महेश ठाकुर,सनीचर ठाकुर, लखपति ठाकुर आदि चुने गए. यह">https://lagatar.in/bokaro-silent-baghir-child-separated-from-five-years-handed-over-to-family/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पांच वर्षो से बिछड़े मूक बघिर बच्चे को परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही