Search

 
 
 

बेरमो: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण

 
Bermo: स्वांग दक्षिणी पंचायत में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें हजारी, स्वांग उत्तरी और स्वांग दक्षिणी पंचायत का संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लाभुकों को लाभान्वित किया गया. वहीं संबंधित स्टॉलों पर आवेदन लिया गया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
कार्यक्रम के दौरान गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो पहुंचे. उन्होंने कई लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और परिसंपत्ति का वितरण किया. वहीं कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद भी कार्यक्रम में पहुंचे. सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदू मांझी, उपाध्यक्ष मदन महतो, मुखिया विनोद विश्वकर्मा, मुखिया रीना सिंह, मुखिया तारामणि भोक्ता, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, धनंजय सिंह, दुलाल साव, बसंत पासवान, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, गणेश यादव, हेमू यादव, पूर्व मुखिया नरेंद्र निषाद, पूर्व मुखिया मो. इम्तियाज, योगेश कुमार और किशोर वर्मन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही