Search

 
 
 

बेरमो : जिला बनाओ संघर्ष 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में देगी धरना

 
हज़ारी पंचायत भवन में बैठक कर लोगों से शामिल होने की अपील
Bermo : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार 27 जून को हज़ारी पंचायत सचिवालय में संपन्न हुई. पंचायत की मुखिया तारामणि देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक और सह संयोजक कुलदीप प्रजापति मौजूद थे. संतोष नायक ने बताया कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर 4 जुलाई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. कहा कि 1972 में बेरमो अनुमंडल का गठन हुआ है. मौजूदा समय में इसकी आबादी काफी बढ़ गई है. बेहतर शासन प्रशासन और क्षेत्र के विकास के लिए बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की जरूरत है. यह कोई नई मांग नहीं है. अब जन आंदोलन करने की जरूरत है. मुखिया तारामणि देवी सहित वार्ड सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इस आंदोलन में हज़ारी पंचायत की जनता भाग लेंगी. मौके पर उप मुखिया संगीता देवी, वार्ड सदस्य शर्मीली देवी, गीता देवी, लखन राम, तारा राम, अर्जुन प्रजापति, सुरेखा, पूनम समाजसेवी अवधेश प्रसाद, रामचंद्र गंझू, भुनेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-bjp-gathered-to-listen-to-the-pm-in-the-strongest-program-of-my-booth/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पीएम को सुनने जुटे भाजपाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही