Search

 
 
 

बेरमो : जिला डेकोरेटर एसोसिएशन ने राधे श्याम गौशाला में किया पौधारोपण

 
एक जुलाई से 30 जुलाई तक एसोसिएशन चला रहा है पौधरोपण अभियान
Bermo : बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन बेरमो जोन 7 के पदाधिकारियों ने बुधवार 5 जुलाई को अंगवाली स्थित राधे श्याम गौशाला में पौधरोपण किया. एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक एसोसिएशन की ओर से पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण किया जा रहा है. इस महीने में प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण होगा. मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री व राधेश्याम गौशाला के संचालक डॉ.उषा सिंह ने भी पौधरोपण किया. बताया कि स्वच्छ पर्यावरण रखना हम लोगों की जवाबदेही है. आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण छोड़ कर जाना ही जीवन की सार्थकता है. हमेशा हर अवसर पर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. मौके पर डेकोरेटर एसोसिएशन के सचिव पिंटू कुमार, कोषाध्यक्ष इज़राहुल हक, सलाहकार लखेश्वर प्रसाद महतो, सत्येंद्र शर्मा, संतोष महतो, बैजू मालाकार, मनोज रजक, उमा शंकर केवट, मनोज गिरी, प्रेम रवानी, मुकुंद महतो व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-blood-donation-camp-organized-in-gayatri-temple-premises/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गायत्री मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही