Search

 
 
 

बेरमो : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करगली में संपन्न

 
Bermo :  एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान बोकारो अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करगली खेल मैदान में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है. इस खेल से 32 खिलाड़ी चयनित होंगे जो राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. उद्घाटन पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने किया. पूर्व सासंद ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है. जीवन में स्वस्थ्य रहना ही सबसे बड़ी पूंजी है, खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. वहीं प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि एकल अभियान गांव के बच्चों के बीच से प्रतिभावान खिलाड़ियों को निकाल राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का काम कर रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उसे निखारने और सही इस्तेमाल की जरूरत है. कार्यक्रम में फुसरो, बेरमो चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमिया, चास, पेटरवार, कसमार, भोजूडीह के बच्चे शामिल हुए. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, एकल अभियान जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार राय, सचिव सुभाष महतो, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सह फुसरो संच अध्यक्ष नरेश महतो, अभियान प्रमुख प्राण महतो सहित निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, वीरू गिरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-those-who-beat-the-head-husband-are-not-arrested-soon-then-the-agitation/">धनबाद

: मुखिया पति को पीटने वाले जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन : अपर्णा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही