Search

 
 
 

बेरमो : चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप- एमके राव

 
राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर महाप्रबंधक ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
Bermo : राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर 1 जुलाई को सीसीएल बोकारो व करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव ने क्षेत्रीय अस्पताल करगली के डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए कहा कि चिकित्सक ईश्वर का दूसरा रूप है. कोरोना महामारी के समय चिकित्सकों ने दिन-रात मरीजों के इलाज कर जान बचाई. महामारी के समय जब मरीजों को यह लगने लगा था कि उनके जीवन का अंत समय आ गया है. वह अब जीवित नहीं रह पाएंगे. उस समय भी चिकित्सक मरीजों के साथ खड़े रहे. जब पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही थी, उस जंग में चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर लाखों लोगों के जीवन बचा रहे थे. एरिया सेल ऑफिसर मनोज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों के इलाज करते-करते कई चिकित्सकों ने अपनी जान गंवा दी. उन चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. सम्मानित होने वाले चिकित्सकों के नाम डॉ. संतोष कुमार, डॉ, अनुग्रह, डॉ. अंकित कुजूर, डॉ. रश्मि राशि हैं. सम्मान स्वरूप सभी को बुके भेंट किया गया. मौके पर एसओपीएडपी शंभु झा, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, सहायक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा ओम प्रकाश सिंह, सुशील सिंह, विजय भोई समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684746&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : आजसू पार्टी ने मनाया हूल दिवस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही