Search

 
 
 

बेरमो : दर्जनों लोगों ने थामा आजसू का दामन

 
आजसू आंदोलन से उपजी पार्टी : डॉ. लंबोदर महतो
Bermo : गोमिया स्थित विधायक आवास में शनिवार 24 जून को विधायक डॉ लंबोदर महतो के समक्ष विभिन्न दलों से आए दर्जनों लोग आजसू में शामिल हो गए. विधायक ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को आजसू का पट्टा देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आजसू गरीबों व आमलोगों की पार्टी है. कहा कि पार्टी झारखंड में युवकों, महिलाओं व आमलोगों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करती रही है. इस दौरान पेटरवार प्रखंड के उलगड़ा पंचायत के उप मुखिया राजू कुमार महतो के नेतृत्व में वार्ड सदस्य बुधन किस्कू, राजेन्द्र मांझी, सुंदरलाल हेम्ब्रम, किसटो हेम्ब्रम, शिवचंद्र हेम्ब्रम, शिवनाथ हेम्ब्रम, नुनुचंद यादव, अशोक यादव, शंकर यादव, बाबूराम मांझी, विजय किस्कू, लखीराम किस्कू, दशरथ किस्कू, रामजीत मांझी, बासुदेव हेम्ब्रम व तिलेश्वर मांझी आजसू पार्टी में शामिल हुए. इसी मौके पर विधायक आवास में आजसू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बैठक किया. जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, सचिव मिनहाज अंसारी,कुलदीप प्रजापति, प्रभु स्वर्णकार, संदीप स्वर्णकार, योगेश यादव, सर्वानंद श्रीवास्तव, विनय कुमार, रविशन मांझी, रविंद्र प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-students-of-pitts-modern-school-gomia-learned-the-technique-of-water-purification/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के विद्यार्थियों ने सीखी जलशोधन की तकनीक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही