संगठन को और मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय
Bermo: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बीएडके ओर से 19 सितंबर को कल्याण मंडप करगली में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता एरिया सचिव आभाष चन्द्र गागुली व संचालन विश्वेश्वर रविदास ने किया. समारोह में किशोर कुमार के नेतृत्व में दर्जनों मजदूरों ने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दामन थामा. मौके पर जयनारायण महतो ने कहा कि किसी भी यूनियन की रीढ़ मजदूर होते हैं. इसलिए अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन से जोड़ना है. निजीकरण के कारण गरीब मजदूरों के सिर पर लगातार छंटनी की तलवार लटक रही है. आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज करने की आवश्यकता है. मौके पर दिनेश प्रसाद महतो, अवनीत कुमार, जितेंद्र राम, विनीता प्रसाद, किरण देवी, चंदन छतरी, तन्मय दे, अभिषेक रजक, सुधीश कुमार, राजेश वर्मा, केदार प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment