Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: दर्जनों युवा कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Bermo : पेटरवार प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये.  कांग्रेस पार्टी के बेरमो प्रखंड सचिव सलीम जावेद उर्फ मोती के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है. शामिल होने वाले कार्यकर्ता पेटरवार प्रखंड के पिछरी  के कानीडीह गांव के रहने वाले हैं. करीब तीन दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. गुरुवार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास में सभी युवाओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इसे भी पढ़े-बिहार">https://lagatar.in/amidst-the-ruckus-in-bihar-jdu-said-the-central-government-should-reconsider-the-agneepath-scheme/">बिहार

में बवाल के बीच जदयू ने कहा- अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर विश्वास

विधायक श्री सिंह ने कहा कि आप सब लोगों का कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर विश्वास है. कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धान्तों को युवा वर्ग  क्षेत्र में जन जन तक पहुंचाने में महती भूमिका अदा करेंगे. ये युवा कांग्रेस पार्टी के एक शक्ति स्तम्भ के रूप में उभरेंगे और कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए कार्य करेंगे. इसे भी पढ़े-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-ddc-started-the-restoration-work-of-the-pond/">रामगढ़:

DDC ने किया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

ये लोग हुए शामिल

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख लोगों में महेश कुमार, राजकुमार, गणेश बास्के, सुजीत मरांडी, कमलेश कुमार, मंटू कुमार, सुनील कुमार, उतम कुमार, जितेन कुमार, लालू बास्के, महादेव कुमार, गणेश मुर्मू, संदीप कुमार रविदास, मुकेश कुमार, गौतम कुमार ,माइकल कुमार, भागीरथ कुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार रविदास, सूरज कुमार रविदास ,सुभाष कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन कुमार, उत्तम कुमार, राहुल कुमार, हरिकेश कुमार, उमेश कुमार ,लखीराम टूडू,आदित्य कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही