Search

 
 
 

बेरमो : कथारा एरिया जारंगडीह परियोजना में डोजर में लगी आग

 
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में गुरुवार को एक डोजर में आग लग गई. चालक ने भागकर किसी तरह जान बचाई. जानकारी के अनुसार जारंगडीह खुली खदान में गुरुवार को चालक डोजर चला रहा था. अचानक डोजर में धुआं निकलने लगा. चालक डोजर से कूद कर नीचे भागा और इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी. तुरंत आग बुझाने वाले फायर उपकरणों से आग को बुझायी गयी. डोजर खुली खदान के कोयला स्टॉक में जमीन समतल करने का कार्य कर रहा था, उसी समय अचानक डोजर में धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई. बुधवार को भी गोविंदपुर परियोजना में एक हाइवा धू-धू कर जल गई थी. दूसरे दिन गुरुवार को इसी एरिया के जारंगडीह कोलियरी में यह घटना हुई. जारंगडीह कोलियरी के एक्सकैवशन इंचार्ज विशाल शर्मा ने घटना पर किसी तरह की जानकारी देने से इंकार किया. इसी प्रकार सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना में 24 जून को कार्य के दौरान पोकलेन में आग लग गई थी, हादसे में पोकलेन ऑपरेटर महेंद्र यादव की जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी. यह">https://lagatar.in/bermo-emphasis-on-improvement-in-niti-aayogs-indicators-of-health-education-and-nutrition/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के नीति आयोग के सूचकांकों में सुधार पर ज़ोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही