Search

 
 
 

बेरमो : डॉ. रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Bermo : जरीडीह प्रखंड के बेलडीह पंचायत भवन में डॉ रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 08 जून को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में डॉ उषा सिंह ने ग्रामीणों के शुगर, बीपी, खून आदि की जांच की. लोगों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. डॉ उषा सिंह ने कहा कि डॉक्टर होने के नाते ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर रही हूं. मालूम हो कि बेलडीह पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. यहां न तो कोई डॉक्टर आता है और न ही एंबुलेंस है. जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं. शिविर में जरीडीह की उप प्रमुख सिथोनी मुर्मू, मुखिया सोनिया सोरेन, रूपलाल मरांडी, उर्मिला देवी, यमुना हसन्दा, गोविंद टुडू, जितेंद्र मुर्मू, के ललिता राव, सहदेव सिंह, अशोक सिंह, अनिल हज़ाम, सुफल मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश सिंह, विष्णु मण्डल, दिनेश कुमार सिंह, लिपि मुर्मू, मिनी कुमारी, सोनिया कुमारी, उर्मिला देवी, ओमप्रकाश उर्फ राजा रंजन सिंह, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661920&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : झारखंडी वनोत्पाद पियार बेचकर ग्रामीणों ने कमाया दस लाख [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही