Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: CCL गोविंदपुर परियोजना में वाटर टैंकर पलटने से ड्राइवर और खलासी घायल

Advertisement
Advertisement
Bermo: CCL कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर फेस टू कोलियरी की खुली खदान में रविवार की देर शाम होलपेक वाटर टैंकर पलट गया. इससे सीसीएल के ऑपरेटर अमृत तुरी और उप चालक प्यारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जल्द ही सहकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉ मेघनारायण राम एवं डॉ एसके सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों को अंदरूनी चोटें लगी हैं. इसे भी पढ़ें-   इनमोसा">https://lagatar.in/a-warm-welcome-to-the-national-working-president-of-inmosa/">इनमोसा

के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत        

खदान में पानी का छिड़काव कर रहे थे

जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी अमृत तूरी एवं प्यारी यादव वाटर टैंकर से खूली खदान में पानी का छिड़काव कर रहे थे. इसी बीच टैंकर का ब्रेक फेल हो गया. टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और खुली खदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि वाटर टैंकर बहुत दिन से ब्रेक डाउन भी था. गनीमत रही कि टैंकर माइंस के गहराई में नहीं गिरा. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. बता दें कि कुछ दिल पहले कथारा क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति की द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय वार्ता में खान सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा पदाधिकारी केके झा ने शून्य दुर्घटना की बात कही थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही यह हादसा हो गया. इधर क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके पंजाबी सहित परियोजना के संबंधित अधिकारी घायल सीसीएल कर्मियों से कथारा अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें- डुमरिया">https://lagatar.in/community-policing-in-dumaria-android-mobile-and-text-materials-were-given-to-meritorious-children/">डुमरिया

में सामुदायिक पुलिसिंग : मेधावी बच्चों को एंड्राइड मोबाइल व पाठ्य सामग्री दी गई          
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही