Bermo: जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा वत्स ने राज्य खाद निगम गोदाम गोमिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी सही नहीं पाया गया. इस संबंध में उन्होंने कहा कि जब पूर्व में संधारित स्टॉक पंजी की मांग की गयी तो सहायक गोदाम प्रबंधक राजीव रंजन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया. गोदाम सत्यापन के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय के पत्रांक 1101 दिनांक 15/07/2022 के द्वारा गोदाम प्रबंधक को सूचित किया गया था. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-honor-march-on-draupadi-murmu-becoming-president-pm-modi-praised/">रांची:
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकली सम्मान यात्रा, पीएम मोदी की प्रशंसा इसके बाद भी पंजी सही नहीं पाया जाना कार्य के प्रति लापरवाही और अनियमितता एवं विभागीय निर्देश का उल्लंघन है. DSO ने इसे गंभीरता से लेते हुए गोदाम मैनेजर को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि आपके द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने व विभागीय निदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर क्यों नहीं आपके विरूद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को अनुशंसा किया जाय. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया कपिल कुमार सह आपूर्ति पदाधिकारी गोमिया व पणन पदाधिकारी चास बिरेंद्र कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रेलवे">https://lagatar.in/elderly-people-are-no-longer-exempted-on-railway-tickets-rahul-gandhi-furious-at-modi-government-said-for-his-friends-he-breaks-even-the-stars/">रेलवे
टिकट पर बुजुर्गों को अब छूट नहीं, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा, अपने मित्रों के लिए तो तारे तक तोड़ लाते हैं… [wpse_comments_template]

Leave a Comment