Search

बेरमो : ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं हो सका सेविका का चयन

Bermo : गोमिया प्रखंड के मध्य विद्यालय खुदगड्डा परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों के विरोध के कारण दूसरी बार सेविका का चयन नहीं हो सका. बता दें कि खुदगड्डा ग्राम ऊपर टोला के आंगनबाड़ी केंद्र सं. 506 की सेविका का निधन हो जाने के कारण यहां सेविका के चयन के लिए आमसभा रखी गयी थी. आम में चयन समिति के अध्यक्ष सीडीपीओ अलका रानी ने आमसभा में चयन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच नियमों की जानकारी दी. बताया कि नए नियम के अनुसार सेविका पद के लिए पोषक क्षेत्र के इंटर पास और 22 से 35 वर्ष उम्रसीमा के बीच की होनी चाहिए. पहली प्राथमिकता सेविका के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर चयन किया जाना है. आश्रित के उम्मीदवार नहीं होने पर योग्यता के अनुसार विधवा व इसके बाद उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार का चयन किया जाना है. अनुकंपा के बिंदु पर ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना था कि यदि अनुकंपा के आधार पर ही चयन करना है तो आमसभा की आवश्यकता क्यों है. इसी बात को लेकर बहस होती रही. विवश होकर सीडीपीओ ने चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया. बैठक में सीडीपीओ के अलावा जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, मुखिया तारामणि देवी, पंसस पूजा कुमारी, शिक्षक अनिल कुमार शर्मा, सुपरवाइजर ललिता कुमारी, एएनएम मरियम मिंज, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान पूर्व पंसस सोमनाथ गंझू, गंदौरी राम, सेविका सुमित्रा देवी, माला देवी, सहित ग्रामीण सुरेश शर्मा, केदार स्वर्णकार, राजू यादव, आशीष शर्मा अन्य महिला एवं पुरूष शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-elephants-rampage-in-gomia-crops-of-dozens-of-villagers-trampled/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गोमिया में हाथियों का उत्पात, दर्जनों ग्रामीणों की फसल रौंदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp