Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : लगातार बारिश से गिर गया मिट्टी का मकान, प्रधानमंत्री आवास देने की मांग

Bermo : पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण मिट्टी के घरों में रहने वालों के लिए शामत आई हुई है. गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के लालगढ़ ग्राम स्थित चोरपानिया टोला निवासी महावीर मांझी का खपरैल का घर बीती रात गिर गया. खैरियत रही कि लगातार बारिश और घर की स्थिति देख वे दूसरे घर में सोने चले गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पत्नी बिरसी देवी ने बताया कि घर गिरने से घर पर रखे कई सारे घरेलू सामान का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि खपरैल का घर होने के कारण बारिश में घर पूरा दल दल हो गया था, वे घर पर डरे सहमे रहते थे, लेकिन मंगलवार को दिन भर बारिश होने से घर की दीवार की स्थिति और भी बदतर हो गई थी. वक्त की नजाकत और घर की स्थिति देख वे दूसरे घर पर सोने चले गए. जिसके कारण उनकी जान बच गई.
इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-e-rickshaw-started-in-vibhavi-smile-on-the-face-of-students/">हजारीबाग:

VBU में ई-रिक्शा शुरू, विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है परिवार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण प्लस में उनका नाम है, लेकिन आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है. परिवार में अभी तीन लोग है एक बेटा शंकर टुडू है. बेटी कि शादी पिछले साल हो गयी है. उन्होंने बीडीओ से शीघ्र प्रधानमंत्री आवास देने की मांग की है. इसी प्रकार 8 सितंबर को गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म ग्राम के तेनुघाट लिंक नहर के किनारे बसे घरों में पानी घुस गया. तेज बारिश और आधी रात होने के वजह से घर में सोये हुए लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों में 6 फिट तक बारिश का पानी भर गया. लिहाजा घरों में रखे अनाज भींग गए. इसके अलावा घर पर रखे फ्रिज, अलमीरा, टीवी, मोटरसाइकिल, एलुमिनियम के बक्से, कुर्सी, पलंग, कपड़े, किताब कॉपी सहित अन्य सभी सामान पानी में डूब गए और कुछ हल्के सामान पानी में तैरने लगे. लाखों रुपए का नुकसान हुआ.
इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-234-hostels-got-a-new-look-after-the-order-of-cm-hemant-soren/">झारखंड

: सीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद 234 हॉस्टल को मिला नया स्वरूप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही