Search

 
 
 

बेरमो : शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, होमगार्ड के जवानों का भी होगा कल्याण

 
Bermo : झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ के नेतृत्व में होमगार्ड के जवानों का एक दल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से उनके आवास में मिले. विभिन्न प्रखंडों से आए जवानों ने पूर्व में सौंपे गए मांग के समर्थन में शिक्षा मंत्री को स्मरण कराया. इस संबंध में संघ के छत्रधारी महतो एवं रोबिन कुमार डे ने कहा कि शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर गृह रक्षा वाहिनी की समस्याओं से अवगत कराया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इस पर शिक्षा मंत्री ने होमगार्ड के जवानों से कहा कि 23 सितंबर को बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि है. इस पुण्यतिथि के अवसर पर होमगार्ड के सभी जवान कार्यक्रम में पहुंचे. इस बीच वे मुख्यमंत्री से इस संबंध में उन्हें अवगत करायेंगी. संभवतः उसी दिन होमगार्ड के जवानों के लिए कुछ अच्छी घोषणा की जायेगी. इसे भी पढ़ें–कोल">https://lagatar.in/first-teaser-release-of-agnivedi-based-on-the-story-of-coal-mafia/">कोल

माफिया की कहानी पर आधारित फिल्म अग्निवेदी का पहला टीजर रिलीज https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ii-300x138.jpeg"

alt="" width="300" height="138" />

क्या है मांग

सामान काम का सामान वेतन जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में राज्य सरकार को दिया है. बिहार के तर्ज पर मिलने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं, पुलिस बहाली में 50% पदों पर होमगार्ड जवानों की सीधी भर्ती. झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों में बिनोद ठाकुर, राजेश कुमार रवि, परशुराम महतो, संजय कुमार महतो, तुलसी महतो, जितेन्द्र महतो, मनोज कुमार महतो, रुपेन्द्र महतो, कपिल देव रजवार, अनिल कुमार महतो, अमित कुमार, संजय कुमार यादव, रीतलाल महतो, गोपाल पासवान, संतोष दास सहित अन्य होमगार्ड के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-after-the-clash-between-two-parties-in-idol-immersion-now-allegations-and-counter-allegations/">धनबाद:

मूर्ति विसर्जन में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही