Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: शिक्षा मंत्री ने कहा – मजदूरों के मसीहा के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह हमेशा याद किये जायेंगे

Advertisement
Advertisement
Bermo :  फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर के पास राज्य के पूर्व मंत्री सह इंटक  दिवंगत नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के आवासीय परिसर में स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जहां दिवंगत  नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजेंद्र बाबू मजदूरों के मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जायेंगे. उन्होंने बेरमो सहित देश के अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में यूनियन को मजबूत किया और उनके हित में काम किया. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-panchayat-elections-68-26-voting-in-the-third-phase/">दुमका

: पंचायत चुनाव- तीसरे चरण में 68.26 % मतदान

 साथ बिताये दिनों को याद किया

मौके पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक सुखदेव भगत, जीएम एमके राव, एमके अग्रवाल, एम के पंजाबी की विशेष रूप से मौजूद थे. मंत्री श्री महतो सहित स्थानीय श्रमिक संगठन के नेताओं ने राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बिताए गए अपने अनुभव को साझा किया. स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो विधानसभा सभा से पांच बार विधायक रहे और बिहार और झारखंड में मंत्री पद को सुशोभित किया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dealers-protest-against-the-decision-to-reduce-excise-duty-in-diesel-petrol/">जमशेदपुर

: डीजल-पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय का डीलरों ने किया विरोध

लगातार संघर्ष करते रहे

कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के हक लिए लगातार संघर्ष करते रहे और देश स्तर पर मजदूर नेता के रूप में पहचान बनायी. अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू कोयलांचल के मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे. बेरमो के विधायक और राजेंद्र बाबू के पुत्र कुमार जयमंगल तथा  कुमार गौरव द्वारा अपने पिता की प्रतिमा स्थापित कर इस क्षेत्र में हमेशा के लिए उनकी कृति को अमर रखने में मील का पत्थर साबित होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-last-30-hours-the-police-did-not-even-have-a-clue-of-the-robbery/">धनबाद

: बीते 30 घंटे, पुलिस को लूट का सुराग तक नहीं

मजदूरों के हितों में काम किया

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि उनके पिता राजेंद्र बाबू जिस प्रकार यहां शिक्षा सहित मजदूरों के हित में काम किया है वह अतुलनीय है. उनके आदर्श ही मेरे जीवन का प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ से लेकर टाटा तक सभी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें-विश्व">https://lagatar.in/world-schizophrenia-day-awareness-program-organized-in-cip/">विश्व

सिजोफ्रेनिया दिवस: CIP में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मौके पर ये थे उपस्थित 

मौके पर बोकारो एसपी चंदन झा, झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, यूनियन नेता लखन लाल महतो, गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एस के झा, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह, मोहम्मद इसराइल उर्फ बबुनी, रविंद्र कुमार मिश्रा, लक्की सरदार, बबलू भगत, अजय सिंह, विल्सन फ्रांसिस, उत्तम सिंह ,परवेज अख्तर, शिवनंदन चौहान, गजेंद्र प्रसाद सिंह ,गणेश मल्लाह, कृष्ण कुमार चांडक, रोहित मित्तल, दीपक अग्रवाल,पीओ सौरभ सिंह ,ढोरी क्षेत्र के एसओपी प्रतुल कुमार  कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही