Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बकरी चराने गए मंदिर के सेवक को हाथी ने कुचला, हुई मौत

Bermo / Petarwar : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अरजुवा पंचायत के गागा जंगल में हाथी ने 70 साल के वृद्ध बालेश्वर साव को कुचल कर मार डाला. मृतक के पुत्र ज्योतिलाल स्वर्णकार और हीरालाल स्वर्णकार ने बताया कि वे शुक्रवार 28 अप्रैल को रोजाना की तरह सुबह सात बजे बकरी चराने के लिए गागा जंगल की ओर गये थे. दोपहर को बकरी वापस घर लौट आई लेकिन उनके पिता नहीं लौटे. जबकि बकरी चराने गये गांव के दूसरे लोग भी लौट आये थे. [caption id="attachment_623019" align="alignnone" width="237"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BALESHWAR-FILE-PHOTO-237x300.jpg"

alt="" width="237" height="300" /> मृतक बालेश्वर साव की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] परेशान पिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन में जंगल की तरफ़ गये. लेकिन जंगल में हाथी की गर्जना सुनकर गांव वाले वापस लौट आए. अगले दिन शनिवार 29 अप्रैल की सुबह फिर से परिजन ग्रामीणों के साथ हाथी भगाने का औजार लेकर गए. जंगल पहुंचते ही बालेश्वर साव का क्षत विक्षत का शव बरामद हुआ. शव मिलते ही परिजन रोने लगे. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, बीडीओ, जिला परिषद के सदस्य, थाना प्रभारी विनय कुमार, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे. वन विभाग ने तत्काल मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपए मुआवजा राशि सौंपा. शेष 3 लाख 75 हजार रुपए प्रक्रिया पूर्ण होते ही भुगतान करने का भरोसा दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

   गागा के सभी मंदिरों की साफ सफाई करता था बालेश्वर

मृतक बालेश्वर साव गांव के सभी मंदिरों की साफ सफाई किया करते थे. गांव के हीरालाल यादव, मणिलाल यादव, रामधन भोगता, हरेंद्र राम, मोहन गोप, रामचंद्र यादव ने बताया कि बालेश्वर साव प्रतिदिन एक पुजारी की तरह मंदिर की सेवा करते थे. यह">https://lagatar.in/bermo-illegal-tunnels-closed-by-dodging-in-angwali-mine/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अंगवाली खदान में डोजरिंग कर बंद किए गए अवैध सुरंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही