Search

 
 
 

बेरमो : अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करें- शिक्षा मंत्री

 
Bermo :  फुसरो के करगली सेंट्रल पूजा कमेटी के तत्वाधान में विजयादशमी के दिन करगली फुटबाल ग्राउंड में पहली बार रावन दहन किया गया. इस अवसर पर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और सीसीएल बीएण्डके जीएम एमके राव मौजूद थे. दोनों ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पर्व आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था. इसलिए रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/BERMO-MANTRII-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> वहीं उन्होंने कहा कि यहा संकल्प लेने का दिन है कि वे अपने भीतर की बुराइयों को मार कर अच्छाई की राह अपनाएंगे. बेरमो के विभिन्न दुर्गा पंडालों से मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया. मौके पर प्रमुख गिरजा देवी, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, श्रमिक नेता लखन लाल महतो, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, श्रमिक नेता अरुण सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, झामुमो नेता भोलू खान व मदन महतो, पार्षद रश्मि सिंह व विशाखा देवी,  भाजपा नेता राम किंकर पांडेय, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी व जितेंद्र महतो, सुमित बंसल, रोहित मित्तल, कमेटी के पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे. गोमिया प्रखंड के आईइएल फुटबॉल मैदान में रावण दहन किया गया. यहां ओरिका कंपनी के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने तीर चलाकर रावण के पुतले पर आग लगाई. मौके पर पूजा समिति के संजय सिंह, पंकज पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–ED">https://lagatar.in/eds-investigation-revealed-pankaj-co-sent-412-truck-stone-chips-to-bihar-and-bengal/">ED

 जांच में खुलासा: पंकज एंड कंपनी ने 412 ट्रक स्टोन चिप्स भेजे बिहार और बंगाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही