Search

 
 
 

बेरमो : देश के इतिहास में आपातकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है – रविंद्र पांडेय

 
Bermo : बेरमो विधानसभा क्षेत्र के उर्वशी होटल फुसरो मे भाजपा ने रविवार 25 जून को आपातकाल की विभीषिका के सन्दर्भ में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर मंडल के महामंत्री टुनटुन तिवारी और संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया. भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि देश में आपातकाल लगाए जाने के 48 साल पूरे हो गए हैं. आपातकाल हमारे देश के इतिहास का कभी ना भूला जा सकने वाला कालखंड है. उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है. समाज को दिशा देने वाले प्रबुद्ध वर्ग सरकार की उपलब्धि को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. इस अवसर पर बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बटुल, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, डॉ उषा सिंह, मनोज ठाकुर, विनय सिंह, जगन्नाथ राम, दयानन्द वर्णवाल, शिवलाल रवि, विकास सिंह, धनेश्वर महतो, नितेश कुमार सिंह, सचिन कुमार मिश्रा, कमलेश महतो, देवीदास, प्रशांत कुमार सिंह, गुरुवारी देवी, सुरेंद्र गिरि, आरएस तिवारी, एसवी शर्मा, नवल किशोर सिंह, मदन वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-bjp-leader-distributed-mosquito-nets-among-the-needy-2/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच बांटी मच्छरदानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही