Search

 
 
 

बेरमो : काली मंदिर के निकट हटाया गया अतिक्रमण

 
सीआई ने कहा, लगातार ज़ारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Bermo : गोमिया के मोड़ के समीप काली मंदिर के समीप किये गए अतिक्रमण को बुधवार 5 जुलाई को सीओ संदीप अनुराग टोपनो के आदेश पर हटाया गया. सीआई लालमोहन दास ने बताया कि गोमिया मोड़ से स्वांग वनबी मार्केट तक सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. इसे लेकर अंचल कार्यालय की ओर से मापी कर चिह्नित भी किया गया. लेकिन संबंधित लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. इसी प्रकार काली मंदिर के बगल में भीखा अहरा तालाब के समीप माईनर्स बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जहां पर वर्षों से लोग पीपल वृक्ष के नीचे श्राद्धकर्म आदि कार्य करते हैं. उस जगह पर आज बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया है. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा. इस दौरान गोमिया पुलिस भी मौजूद थी. इधर अभियान के दौरान तोड़े गए चाय दुकान के दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि इस जगह पर चाय बेचकर अपने परिवार का भरणपोषण कर रहे थे. अब दुकान टूट जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है. मौके पर गोमिया थाना के एसआई अनुज कुमार, अंचल अमीन शिवाजी शिल्वेस्टर मुर्मू, सहायक अमीन धीरेंद्र प्रजापति, अंचल गार्ड नरेश राम आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-any-indecent-behavior-comes-under-the-category-of-ragging-dr-kp-sinha/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : कोई भी अशिष्ट आचरण रैगिंग की श्रेणी में शामिल : डॉ.केपी सिन्हा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही