Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ऊर्जा मेला का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया समाधान

Bermo: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 12 फरवरी को गोमिया प्रखंड में साड़म संतोषी मंदिर के निकट ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. मेला में तेनुघाट विद्युत प्रमण्डल क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा. सबसे ज्यादा समस्याएं मीटिर रीडिंग और बिजली बिल की थी. उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि मीटर लगा होने के बावजूद बिल नहीं मिलती. मासिक बिजली बिल भेजने में गड़बड़ी की जाती है. कई जगहों पर बिजली की पोल जर्जर हालत में होने की भी शिकायत की गई. उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर तत्काल मीटर रीडिंग में कम ज्यादा बिल का समाधान किया गया. मेला में यह जानकारी भी दी गई कि सरकारी योजना के तहत एक सौ यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त मिलेगा. इसके लिए घर में मीटर लगा होना जरूरी है. मेला में तेनुघाट प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समीर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता गिरधारी सिंह मुंडा, कनीय अभियंता नरेंद्र मिंज, कर्मचारी राजन यादव, मुखिया शोभा देवी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, संजय डे समेत ध्रुव सिंह, मनीष कुमार, दिलीप रजक, संतोष राम, भागीरथ नायक, दुलार यादव, भास्कर यादव मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552074&action=edit">यह

भी पढ़ें :  तेनुघाट : लोक अदालत में दोनों पक्षों की होती है जीत : जिला जज अनिल कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही