Search

बेरमो : इंजीनियर की रहस्यमय परिस्थिति में गुजरात में मौत, जांच की मांग

Bermo : गोमिया प्रखंड के गैरमजरूआ बस्ती निवासी एक इंजीनियर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत गुजरात के अहमदाबाद में हो गई. वे जिस घऱ में रह रहे थे उसी घर में फंदे से शव लटक रहा था. अहमदाबाद पुलिस उनके तीन रूम मेट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.  मृतक का नाम विनीत प्रजापति (27) है. उनके पिता अशोक प्रजापति का भी निधन हो चुका है. विनीत प्रजापति अहमदाबाद में निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. 2 अप्रैल की सुबह अहमदाबाद पुलिस ने मृतक की मां छवि बाला को उनके निधन की सूचना फोन पर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अहमदाबाद जाने की तैयारी में जुट गए. मृतक का शव अहमदाबाद में मर्चरी में रखा है. परिजनों के पहुंचने के बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी. इंजीनियर की मौत से परिजनों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है. मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का बड़ा भाई विवेक प्रजापति उर्फ राजा जमशेदपुर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के ही पद पर कार्यरत है. विवेक प्रजापति का कहना है कि अचानक अहमदाबाद पुलिस ने छोटे भाई की मौत की खबर दी है. हमलोग अहमदाबाद जा रहे हैं. छोटे भाई की मौत रहस्यमय परिस्थिति में हुई है. वह जिस घर में रह रहा था उसी में फंदे से उसका शव लटक रहा था. पुलिस उसके तीन रूम मेट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उन्होंने मामले की जांच की मांग अहमदाबाद पुलिस से की है. घटना की जानकारी पाकर भाजपा ओबोसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप प्रजापति, पूर्व पंसस सोमनाथ गंझू, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश प्रजापति, बालमुकुंद प्रजापति, संतोष, परमेश्वर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596748&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाएगी भीम आर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp