Search

 
 
 

बेरमो : डीएवी स्कूल ललपनिया में मनाया गया अभियंता दिवस

 

विख्यात अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को किया गया याद

Bermo: डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में 15 सितंबर को अभियंता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विख्यात भारतीय अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. प्राचार्या उषा राय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभियंता विश्वेश्वरैया के योगदान को महत्व पूर्ण बताया. शिक्षक कैलाश प्रजापति ने महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को भारत के लिए वरदान बताया. विज्ञान शिक्षक और विद्यार्थियों को उनसे समाज कल्याण की सीख लेने की सलाह दी. मौके पर शिक्षक राम निवास राय, अमित कुमार, विकास कुमार, बैजनाथ साव, संतोष कुमार झा, सुभाष कुमार मिश्र, अरविंद कुमार व शिक्षिका ज्योति सिंह, कविता सिंह, रणजीत सिंह, मनोज कुमार ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम की सफलता में राम निवास राय, संदीप कुमार, सुनील कुमार, अजमल हुसैन, रोहित पाठक,मधु तिवारी, चयनिका पाल, नेहा रानी, वंदना पाठक, मुकेश कुमार की भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/bermo-meri-mati-mera-desh-program-organized-in-ward-22-of-phusro/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : फुसरो के वार्ड 22 में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही