Search

 
 
 

बेरमो : लगन से शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करें विद्यार्थी- सांसद

 
Bermo : शांति श्याम फ़ाउंडेशन की ओर से 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान-समारोह का आयोजन 2 जुलाई को फुसरो स्थित अवध बैंक्वेंट हॉल में किया गया. समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी. कहा कि छात्र-छात्रा लगन और मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर देश व राज्य का नाम रोशन करें. निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने से सफलता हासिल होती है. इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, डॉ. शकुंतला कुमार और श्रमिक नेता देवतानंद दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र और बुके भेंट कर स्वागत किया. अतिथियों ने सम्मान स्वरूप छात्र-छात्राओं को फाइल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया.

 इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित-

गोमिया पिट्स मोर्डन हाई स्कूल, पथुरिया हाई स्कूल, डीएवी ढोरी, डीएवी भंडारीडीह, अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर टुपकाडीह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैनामोड़, भरत सिंह पब्लिक स्कूल, संत मरिया हाई स्कूल जवाहर नगर, रामविलास हाई स्कूल बेरमो, राम रतन हाई स्कूल फुसरो. मौके पर ढोरी प्रक्षेत्र के एसओसी उज्जवल कुमार सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उडके, पिछरी पीओ बीसी राय,  सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, दीपक कुमार, धीरज पांडेय, राहुल कुमार, शंकर नायक, आशुतोष कुमार, राहुल प्रताप सिंह, चंदन कुमार चौहान, शशि सिंह, मंचू सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685941&action=edit">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही