Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर रहते हैं परेशान

Bermo : गोमिया चौक पर मंगलवार 16 मई की शाम एक बड़ी वाहन के गुजरने के दौरान भीषण जाम लग गया. गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, एसआई अनुज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को जाम हटाने में पसीने छूट गये.काफी मशक्कत के बाद सड़क जाममुक्त हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली.

         दुकानदारों नें सड़कों का किया है अतिक्रमण

गोमिया चौक पर गोमिया कथारा, गोमिया साड़म और गोमिया आईईएल मार्ग से आवागमन होता है. गोमिया चौक पर कई दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है. ग्राहक भी दुकान में समान खरीदने के लिए सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं. गोमिया मोड़ सड़क पर हाइवा जैसे बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है. ओएनजीसी के भारी वाहन और सीसीएल के कोयला लदे बड़े ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है. शाम को चौक पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है, इस दौरान भारी वाहनों की आवाज़ाही के कारण जाम लगना आम बात हो गई है. [caption id="attachment_640265" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SADAK-JAAM-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> गोमियो मोड़ पर जाम में फंसे भारी वाहन[/caption]

  गोमिया चौक के मुख्य सड़क पर ही खड़ी होती है बसें

गोमिया मोड़ से होकर सभी रूट की बसों का परिचालन भी होता है. चालक भी सड़क पर ही बसों को खड़ी करते हैं. जाम लगने की यह भी एक वजह है. गोमिया चौक पर सरिया और सीमेंट की दुकानों के बाहर अक्सर लोडिंग और अनलोडिंग के लिए गाड़ियां लगी रहती हैं. जिसके कारण भी आवागमन में लोगों को परेशानी होती है. यहां सड़क के किनारे लगने वाले सब्जी बाजार से भी जाम लगता है.

           सीओ ने कहा, किया जाएगा परिसीमन

गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि गोमिया मोड पर सड़क के किनारे परिसीमन का कार्य किया जाएगा. जिसके बाद सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानदारों को जगह खाली कराने के लिए नोटिस भी दिया जाएगा. साथ ही ओएनजीसी प्रबंधन को बड़े वाहनों का परिचालन एक निश्चित समयावधि पर करने को कहा जाएगा. पूर्व में भी पंचायत समिति और 20 सूत्री की बैठक में ओएनजीसी प्रबंधन को बड़े वाहनों का परिचालन एक निश्चित समय में किए जाने का निर्देश दिया गया है. यह">https://lagatar.in/bermo-prize-distribution-at-the-end-of-summer-camp-of-bachpan-play-school/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बचपन प्ले स्कूल के समर कैंप के समापन पर पुरस्कार वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही