Bermo: सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी परिसर में 14 twu dks सीआईएसएफ के करगली यूनिट के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीआईएसएफ के जवान, सीसीएल कर्मी सहित आम लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने किया. जीएम ने कहा कि हर आदमी को रक्तदान करना चाहिए. इससे दूसरे के जीवन की रक्षा तो होती है, वहीं रक्तदान करने वाले भी स्वस्थ रहते हैं. जीवन में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट शशि रंजन ने कहा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध रक्त की कीमत अनमोल होती है. इसलिए हमें समय-समय पर रक्तदान कर इसे जरुरतमंदों तक पहुंचाना चाहिए. रक्तदान करना मानवता के हित व सबसे बड़ी सेवा है. राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया गया. मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, सीताराम उड़के, डॉ आरएन झा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉक्टर शैलेया, धीरज पांडेय सहित सीआईएसएफ के जवान और अस्पताल कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668461&action=edit">यह
भी पढ़ें:धनबाद : रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर नगर निगम में लीपापोती का खेल [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:धनबाद : रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर नगर निगम में लीपापोती का खेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment