Search

 
 
 

बेरमो : मृगखोह में 30 साल बाद मिले कसमार हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र

 
Bermo : कसमार प्रखंड के मृगखोह में शुक्रवार को कसमार एसएस हाई स्कूल के 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने 30 साल बाद हुए मिलन समारोह का लुत्फ उठाते हुए बचपन के दिनों की यादें ताजा की. पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय के सेवानिवृत्त संस्कृत शिक्षक भालचंद पांडेय व उनके परिवार के सदस्यों को बुके और उपहार देकर सम्मानित किया. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भालचंद पांडेय ने कहा कि 30 सालों के बाद सहपाठियों का मिलन इस बात का सुखद संदेश है कि मित्र कहीं भी रहे, मित्रता के लिए हर समय व किसी भी परिस्थिति में तैयार रहता है. विद्यालय में बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए बताया कि कसमार हाई स्कूल के विद्यार्थियों की यह खासियत रही है कि जहां जिस जगह पर है, एक सफल मुकाम पर अपनी पहचान स्थापित किया है. इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने समाजसेवा और मित्रों के सहयोग के लिए एक संगठन का निर्माण किया. जिसमें नीलेश महाराज को अध्यक्ष, मिथिलेश महाराज को उपाध्यक्ष, उमेश महतो को सचिव, सुभाष चन्द्र ठाकुर को सह सचिव व शेखर शरदेंदु को कोषाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया. इसके अलावा मो मुस्ताक, त्रिलोचन मोदी, प्रताप पाल, खिरोधर रजवार, दिनेश नायक, सफीक अंसारी, राजकिशोर महली, सतीश महतो, हारू रजवार समेत अन्य लोगों को कार्यकारिणी समिति में सदस्य बनाया गया. मौके पर अमर पांडेय, विकास पांडेय, प्रकाश हजाम, उमाशंकर कुमार, रमेश कुमार नायक, अख्तर परवेज, गुलाम सरवर, शीन अख्तर, सतीश कुमार, राजेश कुमार, यमुना महतो, शिवनंदन महतो, नारायण महतो, राजू चटर्जी, शुभाशीष मुखर्जी, अशोक महतो, गंगा कपरदार, रामरतन ठाकुर, गजाधर जायसवाल, भगवान दास, सोमर महतो, बसंत लाहिरी, अखिलेश्वर महतो, मधेश महतो व अन्य सहपाठी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-posting-of-personnel-in-bsl-through-rotation-policy-shambhu-kumar/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल में रोटेशन पॉलिसी से हो कर्मियों की पोस्टिंग : शम्भु कुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही