Bermo : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा स्थित गैराज में काम करने वाले एक मिस्त्री मो. रफीक के एसबीआई बैंक खाते से 2 लाख 70 हजार रुपए फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. खाता अपडेट कराने बैंक जाने पर उसे पता चला कि खाते में जमा रकम किसी ने उड़ा लिए हैं. 2 लाख 70 हजार में से उसके खाते में सिर्फ 60 रुपए बचे हैं. मामले की शिकायत उन्होंने साइबर सेल में की है. भुक्तभोगी रफीक के अनुसार वह कथारा एक नंबर में अपनी दो बेटी, एक बेटा और पत्नी के साथ रहता है. बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उसने कथारा स्थित एसबीआई बैंक में उपरोक्त रकम जमा किया था. रकम जमा करने के बाद वह बैंक नहीं गया. विगत माह 16 मई को खाता अपडेट कराने बैंक जाने पर रकम निकासी की जानकारी मिली. पूछताछ करने पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से दिसंबर 2022 से 10 मई 2023 के बीच दस-दस हजार रुपए अलग-अलग तारीख में निकासी की गई. उसने फर्जी निकासी की जानकारी बैंक मैनेजर को भी दी. मैनेजर ने मामले की शिकायत एसबीआई के हेड ऑफिस में की है. भुक्तभोगी ने बोकारो थर्मल थाना में फर्जीवाड़ा की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत की कॉपी बोकारो साइबर सेल में भेज दी गई है. अभी तक उसे रकम वापसी की जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से रुपए वापस कराने में मदद की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667301&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा का विधानसभा स्तरीय 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन संपन्न [wpse_comments_template]
बेरमो : गैराज मिस्त्री के बैंक खाते से दो लाख से ज्यादा की फर्जी निकासी
Leave a Comment