Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : चर्चित डॉक्टर उषा सिंह हुई भाजपा में शामिल

Bermo : फुसरो की चर्चित चिकित्सक डॉ.उषा सिंह रविवार 21 मई को भाजपा में शामिल हो गई. बेरमो अनुमंडल के जैनामोड स्थित आर्यन होटल में भाजपा आयोजित की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी की मौजूदगी में डॉक्टर उषा सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड के हर क्षेत्र के लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं. धनबाद के सासंद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इससे भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी. उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों से राष्ट्र पहले के सिद्धांत पर काम करने का आह्वान किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, श्रीकांत यादव, जितेंद्र सिंह, शिवपूजन चौहान, वीणा देवी, सुमन कुमारी, मेहंदी सिन्हा, अभय विश्वकर्मा, रामू ताती, चंदन राम, सावित्री देवी, रंजन सिंह, लक्ष्मण मिश्रा, मनोज कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-tribal-children-in-the-grip-of-unknown-disease-villagers-rely-on-herbs/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अज्ञात बीमारी की चपेट में आदिवासी बच्चे, जड़ी बूटी के भरोसे ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही