Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Bermo : गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित गोमिया इंटर कॉलेज में शनिवार को बारहवीं के विद्यार्थियों का फेयरवेल आयोजित किया गया. प्राचार्य प्रो.दामोदर पांडेय व अन्य शिक्षकों ने कला संकाय के 138, वाणिज्य संकाय के 26 और विज्ञान के 22 छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व बुके देकर विदाई दी. प्राचार्य दामोदर पांडेय ने कहा कि कॉलेज में बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने पूरी लगन व मेहनत करके सभी विषयों का अध्ययन किया है. यह मेहनत जरूर सफल होगा. उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में अध्ययन के दौरान सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस दौरान बारहवीं की नेहाना परवीन व प्रह्लाद सोनी को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब दिया गया. मौके पर प्राचार्य दामोदर पांडेय, प्रो कहकशा बेगम, प्रो फीलोमीना, प्रो सलीम, प्रो अंतेश, प्रो आरपी यादव सहित सुकृति कुमारी, विधि कुमारी, सुनीता कुमारी, रोहित यादव, अजय यादव, सखी कुमारी, श्वेता कुमारी, जेबा परवीन, सोनी कुमारी, सुरभि कुमारी, आनन्दी कुमारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-instead-of-looking-for-good-people-become-good-yourself-prasanna-sagar-ji-maharaj/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अच्छे लोगों की तलाश करने के बजाय खुद अच्छा बन जाओ : प्रसन्न सागर जी महाराज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही