Search

 
 
 

बेरमो : सेवानिवृत्त 25 सीसीएल कर्मियों को दी गई विदाई

 
कथारा में 15, बीएन्डके में 8 व ढोरी एरिया में 2 कर्मी हुए सेवानिवृत्त
Bermo : सीसीएल के कथारा, बीएंडके व ढोरी एरिया में 25 कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. मौके पर उन्हें उपहार देकर लंबी और निरोग जीवन की कामना की गई. मालूम हो कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न खदानों, कार्यालयों में कार्यरत 15 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, वहीं बीएन्डके में 8 व ढोरी एरिया में 2 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए. कथारा के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, बीएन्डके के जीएम एम के राव व ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने अपने अपने क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी और सुखमय जीवन की कामना की. कथारा में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त जीवन का हिस्सा है, जो सभी लोगों के जीवन में एक बार आता है. उन्होंने कहा कि आप तमाम सेवानिवृत्त कर्मियों को जो महीना मिलता था उसे अगले माह में केवल पेंशन की राशि मिलेगी और खर्च की राशि सोच समझकर करेंगे. जो आपकी इच्छा समाजसेवा, ईशवरभक्ति, परिवार के काम करना चाहते हैं, स्वस्थ रहकर कार्य करें.
कथारा एरिया से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी
कथारा वाशरी से केदारनाथ, मोहम्मद याकूब, जियाउद्दीन, प्रेमचंद, गोविंद राम, पंकज जायसवाल, ललेंद्र झा, हसीना खातून, गुलाब सिंह, स्वांग वाशरी से प्रेमचंद, स्वांग कोलियरी से पियारी महतो, देवराज गुप्ता जीएम यूनिट से शांति देवी, गोविंदपुर अंडरग्राउंड से रामेश्वर कहार आदि सेवानिवृत हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684536&action=edit">यह

भी पढ़ें: तेनुघाट : कैंप में तीन लाख रुपये के बिजली बिल की हुई वसूली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही